443 करोड़ की रिकवरी पर घिरी सरकार! जीतू पटवारी का CM से सवाल - संजय पाठक पर कब होगी कार्रवाई?

Friday, Mar 13, 2026-06:53 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर घमासान तेज हो गया है। Jitu Patwari ने मुख्यमंत्री Mohan Yadav को पत्र लिखकर 14 मार्च को प्रस्तावित विजयराघवगढ़ दौरे से पहले कई तीखे सवाल उठाए हैं।

पटवारी ने मांग की है कि सरकार भाजपा विधायक Sanjay Pathak से जुड़े गंभीर आरोपों पर प्रदेश की जनता को स्पष्ट जवाब दे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाठक की पारिवारिक फर्मों पर 443 करोड़ रुपये की रिकवरी लंबित बताई जा रही है। ऐसे में सवाल है कि सरकार आखिर यह रकम कब तक वसूल करेगी।

पटवारी ने आरोप लगाया कि गरीबों और आदिवासियों के नाम पर लगभग 1143 एकड़ बेनामी संपत्ति खरीदी गई है। उन्होंने सरकार से पूछा कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई और दोषियों पर कब कार्रवाई होगी।

इसके अलावा पटवारी ने सहारा निवेशकों के पैसे से खरीदी गई 309 एकड़ जमीन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में संजय पाठक के परिवार और उनकी फर्मों पर एफआईआर कब दर्ज होगी।

कांग्रेस नेता ने कटनी नगर सुधार न्यास की उस जमीन का भी जिक्र किया, जिस पर अवैध कब्जे के आरोप हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार उस जमीन को वापस नगर निगम के अधिकार में लाकर जनता को सस्ते प्लॉट उपलब्ध कराएगी।

पत्र में पटवारी ने यह भी कहा कि न्यायालय के आदेश में न्यायाधीश के फैसले को प्रभावित करने और दबाव बनाने के आरोपों का जिक्र है। ऐसे में राज्य सरकार ने अब तक इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाए हैं, इसका जवाब भी जनता को मिलना चाहिए। अब सभी की नजर मुख्यमंत्री के विजयराघवगढ़ दौरे पर है, जहां इन आरोपों और सवालों पर सरकार की प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News