कांग्रेस ने बंटवारा करके देश को कलंकित किया, जालंधर में CM मोहन का बड़ा बयान

Thursday, May 30, 2024-01:39 PM (IST)

जालंधर/भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव BJP प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और हमारे श्रद्धा के केंद्रों पर हमेशा से हमले होते रहे हैं और कांग्रेस ने देश का बंटवारा करके देश को कलंकित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को कलंकित किया है। देश का बंटवारा करवाया। कश्मीर में धारा-370 लागू की। इससे बड़ा महापाप कांग्रेस ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में अड़ंगे लगाकर किया है और अब तक वहां पर दर्शन करने के लिए भी नहीं गए हैं। कांग्रेस ने वर्षों तक देश पर राज किया, लेकिन वे देश से गरीब नहीं हटा पाए और अब राहुल गांधी कह रहे हैं कि इस बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाया तो वे देश से गरीब हटा देंगे। इस बार चुनाव की इस बेला में एक नया इतिहास बनने वाला है।

डॉ यादव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र को भी मजाक बना दिया है। एक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल हो गई है, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा। अब वे फिर से जेल यात्रा पर जाने वाले हैं। जो अंदर से खोखले हैं वह बाहर क्या बोलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब वीरों और वीरांगनाओं की धरती है। बलिदान के बड़े से बड़े उदाहरण पंजाब से मिलते हैं। आजादी के बाद जो विकास 70 वर्षों में नहीं हुआ, वह पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि अतीत के काल में हमारे श्रद्धा के केंद्रों पर लगातार हमले हुए हैं। हमारे पूज्य गुरुजनों ने अपना बलिदान देकर इस देश की संस्कृति को बचाने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कांग्रेस ने अपनी गलतियों के आधार पर पांच नदियों वाले पंजाब को बांटने का काम किया, ये कांग्रेस के माथे पर कलंक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News