Punjab Kesari MP ads

नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने लहराया परचम! भाजपा की करारी हार, विजेता बोले- जनता सरकार को नकार रही

Thursday, Jun 04, 2026-02:48 PM (IST)

बालोद (देवेंद्र साहू) : बालोद जिला के नए नगर पंचायत में चुनाव परिणाम में कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी यानेश साहू कुल 506 मत से चुनाव जीते। वही 15 वार्ड पार्षद पदों में 10 पार्षद कांग्रेस के जीते जबकि भाजपा के 5  पार्षद जीते।

PunjabKesari

बता दे इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू और भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच आमने सामने थे। विजयी प्रत्याशी यानेश साहू ने कहा कि नगर विकास के मुद्दों को लेकर हमने वोट मांगा और पलारी के मतदाताओं ने हम पर भरोसा जताया है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम उनके विश्वास पर खरा उतरे। वही विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि पलारी नगर पंचायत कांग्रेस की जीत पलारी नगरवासियों की जीत है। जनता ने सरकार को नकार दिया है। जीत के बाद कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News