Punjab Kesari MP ads

कॉकरोच जनता पार्टी पर BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले, एक बयान से उपजी पार्टी समाज में कोई वजूद नहीं रहता,BJP को कोई चुनौती नहीं

Saturday, May 23, 2026-04:37 PM (IST)

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने देश में सुर्खियां बटोर रही कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर अपना पक्ष दिया है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह महज एक बयान के बाद उपजी पार्टी है। इन पार्टियों का समाज में बहुत ज्यादा कोई वजूद नहीं रहता। थोड़े समय के बाद यह पार्टी खुद ही खत्म हो जाती है । किसी बयान और बयान के बाद ऐसी चीजें होती है। लेकिन सालों से लोगों के बीच काम कर रही विचारधारा ही रहती है, ऐसी सोशल मीडिया पर उत्पन पार्टियों का वजूद नहीं होता।

भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं ये पार्टी-हेमंत खंडेलवाल

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि ये पार्टी भाजपा के लिए कोई चुनौती नही है क्योंकि सोशल मीडिया और फील्ड दोनों में काफी अंतर होता है। इस तरह से ये पार्टी भाजपा के लिए खास चुनौती नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News