Punjab Kesari MP ads

BJP में बड़ा संगठन विस्तार! प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट

Monday, May 11, 2026-05:50 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। नियुक्ति सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

भाजपा संगठन आगामी रणनीति और बूथ स्तर तक मजबूती पर लगातार फोकस कर रहा है। माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी सामाजिक समीकरणों को और मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

PunjabKesari

भाजपा में इन दिनों लगातार संगठनात्मक बदलाव और नियुक्तियों का दौर जारी है। इससे पहले भी कई मोर्चों और प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं। अब अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News