Punjab Kesari MP ads

अपेक्स बैंक अध्यक्ष के स्वागत में भारी बवाल, BJP जिला अध्यक्ष की प्रदेश मीडिया प्रभारी के PSO से तीखी बहस, वीडियो वायरल

Saturday, May 02, 2026-07:58 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर में अपेक्स बैंक अध्यक्ष के  स्वागत के दौरान अप्रिय स्थिति बन गई। दरअसल नव नियुक्त अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के स्वागत के दौरान विवाद का ये मामला सामने आने से राजनीतिक पारा उपर चढ़ गया। जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के स्वागत के दौरान स्टेशन पर  भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के समर्थक से विवाद हो गया।  हालांकि विवाद की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इस दौरान  आशीष अग्रवाल ने बीच बचाव करके स्थिति को संभाला। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अपेक्स बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के स्वागत के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। वह भोपाल में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे थे। यहां स्टेशन पर स्वागत के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के PSO के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदेश मीडिया प्रभारी को खुद बीच-बचाव करने उतरना पड़ा।

बीजेपी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया और मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के PSO के बीच विवाद

दरअसल ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर नजारा ने राजनीतिक अखाड़े का रुप धारण कर लिया।  अपेक्स बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे,लेकिन इसी दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

जैसे ही अध्यक्ष स्टेशन पहुंचे, फूल-मालाओं के बीच धक्का-मुक्की का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते ही माहौल गरमा गया। दरअसल विवाद बीजेपी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया और बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के PSO के बीच हुआ।

लिहाजा विवाद की जड़ क्या रही इसकी कोई वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन स्वागत समारोह में हुए इस विवाद ने शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। स्वागत सामारोह विवाद समारोह बन गया और पार्टी में एकता को लेकर भी सब साफ कर दिया.  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News