MP BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी, देखें नाम
Friday, May 01, 2026-05:46 PM (IST)
भोपाल: मध्यप्रदेश में भाजपा संगठनात्मक स्तर पर लगातार सक्रियता दिखा रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। जारी की गई इस सूची के बाद प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियाँ और तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि पार्टी आगामी समय में जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि हर जिले और हर क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और अधिक प्रभावी बनाई जा सके। सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्तियां संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। नई टीम के गठन से न केवल संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा, बल्कि बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच को भी और अधिक सक्रिय करने में मदद मिलेगी।

प्रदेश में लगातार हो रही इन नियुक्तियों को भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन की एक बड़ी प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत जिला इकाइयों के जरिए ही जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक संदेश को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जा सकता है। नई सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाईयां भी मिल रही हैं।

