Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा फैसला: योजना विभाग ने बनाई नई हाई लेवल कमेटी, तीन बड़े नाम शामिल, देखें लिस्ट

Tuesday, Apr 28, 2026-02:16 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें राज्य में एक महत्वपूर्ण समिति का गठन किया गया है। यह आदेश 28 अप्रैल 2026 को जारी हुआ, जिसमें विकास प्रक्रिया नियम 2008 के तहत विभिन्न प्रावधानों के अनुसार नामित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

PunjabKesari

जारी सूची के अनुसार समिति में तीन बड़े नाम को शामिल किया गया है।  पंचुलाल प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि डॉ. अजय सिंह और संजय तिवारी को उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है

यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी किया गया है। राज्य में प्रशासनिक स्तर पर लगातार विभिन्न समितियों और पदों पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है, जिससे विभागीय कार्यों को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News