Punjab Kesari MP ads

MP में राजनीतिक नियुक्तियांः ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन पांच को दिलाए बड़े पद, जानें कौन-कौन हैं शामिल

Monday, Apr 27, 2026-01:54 PM (IST)

MP desk: एमपी में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इस दौरान अलग-अलग निगमों, मंडलों व विशेष क्षेत्र प्राधिकरणों में नियुक्तियां की जा रही है। इसी बीच ग्वालियर में से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जीडीए और साडा में नियुक्तियां हुई है। खास बात यह है कि इन राजनीतिक नियुक्तियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा बढ़ा है। इसमें सिंधिया समर्थकों को बड़े पद दिए गए है।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर विकास प्राधिकरण जीडीए और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा में नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों के संबंध में प्रदेश के नगरीय विकास विभाग द्वारा रविवार को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अध्यक्ष पद पर मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष पद पर सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे की नियुक्ति की गई है। ये सभी नेता सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। इन नेताओं की नियुक्ति पर सिंधिया की रजामंदी खेमे की मजबूती को दर्शाता है।

वहीं, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा की कमान अशोक शर्मा को सौंपी गई है, जबकि हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये दोनों भी सिंधिया के खेमे के ही माने गए हैं। ग्वालियर के भविष्य के विस्तार की इस संस्था की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी गई है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News