BJP में देर रात बड़ा फेरबदल! नए जिला अध्यक्षों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
Friday, Apr 24, 2026-10:56 PM (IST)
भोपाल: भाजपा में लगातार संगठन विस्तार और नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। नई सूची जारी होने के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई है और कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं, ताकि किसान मोर्चा को जिला स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जा सके। भाजपा लगातार अपने विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चों में नियुक्तियां कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी हुई है।

राजनीतिक गलियारों में इस सूची को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि लंबे समय से कार्यकर्ता नई नियुक्तियों का इंतजार कर रहे थे। अब किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही पार्टी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि आगामी रणनीति को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय मोड में है।
भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस नई सूची को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, वहीं कई जिलों में नए चेहरों को मौका मिलने से राजनीतिक समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।

