Punjab Kesari MP ads

महीनों का इंतजार खत्म,MP BJP ने प्रदेश महिला आयोग और बाल सरंक्षण आयोग के अध्यक्षों की घोषणा की,इन चेहरों पर जताया भरोसा

Thursday, Apr 23, 2026-07:49 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों का सिलसिला जारी कर दिया है। लंबे समय से इन नियुक्तियों को लेकर इंतजार किया जा रहा था। अब भाजपा ने मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग और राज्य अनुसूचित आयोग में अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश महिला आयोगअध्यक्ष और बाल सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष का भी ऐलान कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश महिला आयोग का जिम्मा रेखा यादव को सौंपा है जबकि बाल सरंक्षण आयोग की जिम्मेवारी डॉ निवेदिता शर्मा (चतुर्वेदी) को दी गई है।

वहीं रेखा यादव लंबे समय से सक्रिय राजनीति में रही हैं और सामाजिक मुद्दों, खासकर महिलाओं से जुड़े मामलों में उनकी विशेष रुचि रही है। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक प्रभावी तरीके से काम करेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेखा यादव ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान भी क्षेत्र में कई जनहितकारी कार्य किए थे। खासकर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी पहल को सराहा गया था। अब आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद उनसे प्रदेश स्तर पर बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह नियुक्ति न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मजबूत संदेश देती है। इससे प्रदेश में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलने की संभावना बढ़ेगी।

उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में लगातार बधाइयों का दौर जारी है। समर्थकों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के हित में कई नई योजनाएं और पहल देखने को मिलेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News