MP में BJP नेता का बेटा पुलिस शिकंजे में आया, इस क्राइम में किया गया मामला दर्ज
Wednesday, Apr 22, 2026-08:30 PM (IST)
खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बीजेपी लीडर के बेटे पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी है । दरअसल भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने आईटी एक्ट (IT) के तहत मामला दर्ज किया है। BJP नेता के बेटे पर आरोप है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी (Fake Instagram ID) बनाई और उस पर एक परिवार को बदनाम करने का काम किया।
जानकारी के मुताबिक खिराला गांव के रहने वाले शेख रईस ने खंडवा एसपी कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में शेख रईस ने फर्जी आईडी के बारे में बताकर पुलिस को अवगत कराया और कहा कि उसी आईडी की वजह से उन्हें व उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि फेक आईडी पर उसके घर और भाई की फोटो पोस्ट कर गलत जानकारी दी जा रही है।फेक आईडी से बताया जा रहा है कि उसका मकान अतिक्रमण करके बनाया गया है, इस गलत जानकारी फैलाने की वजह से उनके परिवार की समाज में बहुत बदनामी हो रही है।
इस सारे मामले को देखते हुए परिवार की बदनामी के चलते पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस में जाकर शिकायत की। इसके बाद जब पुलिस ने इंस्टाग्राम कंपनी से आईडी के बारे में जांच की। पता चला कि आईडी फर्जी नाम से बनाई गई है ।आगे पुलिस ने जांच की तो भाजपा नेता का बेटा निकला है। ये फर्जी आईडी आशिफ शेख नाम के शख्स द्वारा अपने मोबाइल से संचालित की जा रही थी। आशिफ शेख बोरगांव मंडल के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलीम खान का बेटा है। लिहाजा पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है।

