Punjab Kesari MP ads

MP में फिर कमल खिलाने के लिए इंदौर मे जुटे MP, छतीसगढ़ के कद्दावर नेता,संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं को खास टिप्स

Wednesday, Apr 22, 2026-06:36 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी):  इंदौर के डेली कॉलेज में आज भारतीय जनता पार्टी का बड़ा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।   ‘शून्य से शिखर’ थीम पर आधारित इस कार्यशाला में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के कई  नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सुबह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया।

शून्य से शिखर’ थीम पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कद्दावर नेताओं ने दिए टिप्स

PunjabKesari

प्रशिक्षण कार्यशाला में कई दिग्गजों की मौजूदगी देखने को मिली। ‘शून्य से शिखर’ थीम पर आधारित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कद्दावर नेताओं ने संगठन के  विस्तार के लिए जहां महत्वपूर्ण टिप्स दिए वहीं चुनावी रणनीति को लेकर भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संदेश देने का काम किया है कि किस तरह से मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करना है और किस तरह से लोगों को जोड़ना है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक गाडी में बैठक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

इसके बाद दोपहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां पहुंचे, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया,इसके बाद मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक गाडी में बैठक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे,कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और अजय जामवाल जैसे दिग्गज नेताओं ने संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला 12 अलग-अलग सत्रों में आयोजित हुई

बात दें की इंदौर के डेली कॉलेज में आयोजित हुई बीजेपी की यह कार्यशाला 12 अलग-अलग सत्रों में आयोजित हुई,जहां बूथ मैनेजमेंट और जनसंपर्क पर खास ट्रेनिंग दी गई। वहीं, पूरे आयोजन में सुरक्षा के सख्त इंतजाम भी देखने को मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News