Punjab Kesari MP ads

MP में सितंबर में होने वाले नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव टले, जानें अब कब होंगे चुनाव

Tuesday, Sep 08, 2026-06:22 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश में 29 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव और उपचुनाव स्थगित हो गए हैं। राज्य में बाढ़, कानून व्यवस्था और अन्य कारणों के चलते ये नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव व उपचुनाव स्थगित किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जिला कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों ने मौजूदा हालातों को देखते हुए चुनाव कराने में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने आगर-मालवा जिले के सुसनेर को छोड़कर बाकी सभी जगह होने वाले चुनावों को स्थगित कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, परिस्थितियां अनुकूल होते ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में खाली पार्षद पदों पर उपचुनाव होने प्रस्तावित थे। इसके साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों में टीकमगढ़ नगरपालिका और धार जिले की कुक्षी नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने थे। हालांकि टीकमगढ़ में फिलहाल चुनाव टल गए हैं, क्योंकि अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को हाईकोर्ट से राहत मिली है। वे पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही आगर-मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद का चुनाव स्थगित नहीं किया गया है। वहीं पंचायत उपचुनावों की बात करें तो 7 जिला पंचायत सदस्य, 28 जनपद पंचायत सदस्य, 110 सरपंच और 4090 पंच पदों के लिए चुनाव होने प्रस्तावित थे। जो फिलहाल नहीं होंगे।

गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले 29 सितंबर 2026 को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान तय किए थे। 8 सितंबर से नामांकन और नगरीय निकायों के नतीजे 3 अक्टूबर और पंचायतों के 3 और 5 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाने थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News