MP में 15, 16 और 17 सितंबर तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी, कई जिलों में भारी बारिश की आशंका नहीं; गरज-चमक व तेज हवा करेगी परेशान
Tuesday, Sep 15, 2026-10:39 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल थम गया है। हांलाकि पिछले दिनों भारी बारिश ने तबाही मचाई। राज्य में नदियां-नाले उफान पर आ चुके थे। लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। जिसमें एमपीवासियों को भारी बारिश से राहत की उम्मीद जताई गई है। मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश की आशंका नहीं है। जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं परेशान कर सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 15, 16 और 17 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश की आशंका नहीं है। जबकि कई जगहों पर हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर रफ्तार की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसके लिए प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन, बारिश का कोई अनुमान नहीं है। ऐसे में आज यानी मंगलवार को दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी।
इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के आसार है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है। खराब मौसम के चलते लोगों को खुले मैदानों में खड़े होने से बचना होगा। साथ ही टिन शेड और धारदार वस्तुओं आदि के आसपास न खड़े हों। ताकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो। जहां एक तरफ लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। वहीं, राज्य में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होगा।

