Punjab Kesari MP ads

राज्य में 17, 18 और 19 सितंबर तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, बिजली भी गिरेगी

Thursday, Sep 17, 2026-12:51 PM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं, हालांकि 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिले सूखे रहे, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में मानसून सीजन की कुल बारिश सामान्य से पांच प्रतिशत कम है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस अवधि में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके बाद 19 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले दो दिनों तक इसी तरह की गतिविधियां कुछ स्थानों पर जारी रहने की संभावना है। 

वहीं, राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News