Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 72 घंटे भारी! कई जिलों में तेज बारिश मचाएगी तांडव, येलो अलर्ट जारी; रहें सावधान

Thursday, Sep 24, 2026-09:52 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरूवार को राज्य के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। करीब 10 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अगले दो दिन यानी 25 और 26 सितंबर को राज्य के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। बता दें कि एमपी में मानसून की विदाई में लगभग 6 दिन का समय बाकी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को राज्य के छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अन्य जिलों जैसे कि भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
 
वहीं, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। बता दें कि छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी समेत 10 जिलों में 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक वर्षा दर्ज की जा सकती है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News