Punjab Kesari MP ads

कभी कमलनाथ पर सवाल उठाकर हुए थे निष्कासित, अब MP कांग्रेस में मिली अहम जिम्मेदारी

Saturday, Sep 05, 2026-04:32 PM (IST)

भोपाल: आगामी चुनावों और राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए कांग्रेस बेहद सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक अहम नियुक्ति की है। अनुभवी नेताओं से समन्वय स्थापित करने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस ने यह नियुक्ति की है। कांग्रेस ने यह अहम जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल को सौंपी है। मानक अग्रवाल ने शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 को भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अपनी नई जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाल ली है।

दरअसल, पुराने और अनुभवी नेताओं से राजनीतिक गुर सीखकर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ समन्वय स्थापित करेगी। इसलिए यह जिम्मेवारी मानक अग्रवाल को दी गई है। मानक अग्रवाल पार्टी के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व में ब्रिज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। कांग्रेस संगठन में उनकी इस नई नियुक्ति को एक अहम जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि मानक अग्रवाल मध्य प्रदेश के इटारसी के रहने वाले हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्वाचित सदस्य भी रहे हैं।  उन्होंने हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस में शामिल होने पर कड़ा विरोध जताया था और कमलनाथ  से सवाल किया था कि वे गांधी की विचारधारा के साथ हैं या गोडसे की। इस बयान के बाद अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए उन्हें 6  साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि, फरवरी 2022 में उनका निष्कासन रद्द कर दिया गया और उनकी पार्टी में पुनः वापसी हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News