खत्म हुआ इंतजार! मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति- जनजाति आयोग अध्यक्षों की घोषणा, देखें सूची
Thursday, Apr 23, 2026-06:51 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान) : मध्यप्रदेश में लंबे समय से रूकी हुई राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर आखिरकार लंबा इंतजार खत्म हुआ। मोहन सरकार ने आयोग अध्यक्षों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

देखें सूची
- अनुसूचित जाति आयोग - कैलाश जाटव
- अनुसूचित जनजाति आयोग - रामलाल रौतेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है

बता दें कि कैलाश जाटव को अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार को सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं रामलाल रौतेल को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही भगत नेताम और मंगल सिंह ध्रुवे को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

