भाजपा में अचानक फेरबदल! Hemant Khandelwal की मंजूरी से जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी
Monday, Apr 13, 2026-05:43 PM (IST)
भोपाल। भाजपा संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal की सहमति के बाद जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है और इसकी आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक रणनीति और चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के माध्यम से जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। नए जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को और सक्रिय बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा लगातार संगठन विस्तार और फेरबदल के जरिए अपनी रणनीति को धार दे रही है। हाल ही में विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियां की गई हैं, जिससे साफ है कि पार्टी आने वाले समय के लिए पूरी तरह से सक्रिय मोड में आ चुकी है।

