Punjab Kesari MP ads

MP भाजपा में बड़ा फेरबदल! नए जिला अध्यक्षों की घोषणा, लिस्ट जारी

Wednesday, Apr 01, 2026-03:02 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।

बुधवार को जारी की गई इस सूची में प्रदेश के कई जिलों के नए जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। पार्टी द्वारा किए जा रहे इन नियुक्तियों को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

PunjabKesari

भाजपा संगठन लगातार विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहा है। इससे न केवल संगठनात्मक ढांचा मजबूत हो रहा है, बल्कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ भी और सशक्त होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य मोर्चों और इकाइयों में भी नियुक्तियों का दौर जारी रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News