Punjab Kesari MP ads

बीजेपी का बड़ा दांव! कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा, Hemant Khandelwal की सहमति से जारी हुई लिस्ट में ये बड़े नाम शामिल

Sunday, Mar 22, 2026-01:53 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक विस्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम ने मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस फैसले को पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

PunjabKesariसूत्रों के अनुसार, पार्टी लगातार विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में नियुक्तियां कर रही है, जिससे आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ किया जा सके। नई नियुक्तियों से जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है, वहीं क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की पकड़ भी मजबूत होने की उम्मीद है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह कदम आदिवासी वर्ग में प्रभाव बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News