भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बेटी का दुखद निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गम में डूबे पिता
Wednesday, Mar 11, 2026-03:23 PM (IST)
बैतूल (राम किशोर पवार) मध्यप्रदेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की ज्येष्ठ सुपुत्री कुमारी सुरभि खण्डेलवाल का निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार और भाजपा में दुख की लहर है। अचानक हुए इस हादसे पिता खंडेलवाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिवार के लिए भाग्यशाली थी बेटी
जानकारी सामने आई है कि सुपुत्री सुरभि खण्डेलवाल परिवार के लिए काफी भाग्यशाली थी। इस बेटी के जन्म लेने के बाद ही हेमंत खंडेलवाल के परिवार के लिए काफी शोहरत और कामयाबी मिली थी।
कुछ दिन पहले ही बेटे की तय हुई है शादी
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के बेटे की शादी भी कुछ दिन पहले ही तय हुई है। लिहाजा अब परिवार के लिए दुख भरी खबर सामने आई है। परिवार शोक में डूब गया है।

