BJP के वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कार्यकर्ता गम में डूबे, नर्मदा स्नान करके वापिस लौट रहे थे
Sunday, Mar 08, 2026-11:52 PM (IST)
(छिंदवाड़ा): मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से भाजपा के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हर्रई क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू अपने साथियों के साथ बरमान से नर्मदा स्नान करके लौट रहे थे,तभी ये दिल को दहलाने वाले घटना हो गई। उनकी कार सामने से आ रहे आयशर ट्रक से टकरा गई, टक्कर ऐसी थी कि भाजपा नेता श्याम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी असमय हुई इस मौत से इलाके और प्रदेश में शोक की लहर फैल गई।
रविवार को नर्मदा स्नान करने जाते थे श्याम साहू
रविवार को हुए सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत से हर कोई हैरान है। उनकी कार सामने से आ रहे आयशर ट्रक से टकरा गई, भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार दूसरे लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि श्याम साहू हर्रई क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वो हर रविवार को नर्मदा स्नान करने के लिए बरमान जाते थे..लेकिन इस रविवार होनी को कुछ औऱ ही मंजूर थी, हर रविवार की तरह ये रविवार उनकी जिंदगी के अंतिम साबित हुआ । परतापुर के पास श्याम साहू की कार हादसे का शिकार हो गई और श्याम साहू परलोक सिधार गए।
श्याम साहू की मौत से कार्यकर्ता शोक में डूबे
वहीं जब श्याम साहू की मौत की खबर परिवार और इलाके में फैली तो सब सन्न रह गए। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि श्याम साहू अब उनके बीच मे नहीं रहे है। परिवार पर तो जैसे व्रजपात ही हो गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं भी अस्पताल पहुंचे। वो अपने नेता की मौत पर काफी दुखी और आहत नजर आए हैं।

