होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का कहर, सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Wednesday, Mar 04, 2026-05:30 PM (IST)

आगर मालवा : मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-552जी पर सुसनेर मार्ग पर बीती रात हुआ। हादसे में एक युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दोनों सगे भाई दशरथ चौहान (24) तथा प्रधान चौहान (19) ग्राम श्यामपुरा, सुसनेर के रहने वाले थे। वे उज्जैन में एक निजी दुकान पर कार्य करते थे। दोनों भाई होली का त्यौहार मनाने के लिये देर रात अपने घर लौट रहे थे तभी सुसनेर मार्ग पर कटन के समीप एक तेजगति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमाटर्म कराया और कानूनी कारर्वाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन और उसके चालक को कोतवाली थाने में हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतक दशरथ का एक बेटा भी है, जबकि प्रधान की शादी नहीं हुई है। होली के अवसर पर हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News