BJP की बड़ी घोषणा, संभाग प्रभारियों और जिला संयोजकों का किया ऐलान, कुछ चौंकाने वाले नाम
Saturday, Mar 07, 2026-10:46 PM (IST)
(रायपुर):छतीसगढ़ में बीजेपी लगातार पदाधिकारियों की नियुक्तियां करके संगठन को मजबूत करने में लगी है। पहले प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई थी है।
अब भारतीय जनता पार्टी ने सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजकों एवं सहसंयोजकों की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारियों की घोषणा कर दी है । इसमें कई ऐसे नामों पर पार्टी ने मुहर लगाई है जो खास है।
संभाग प्रभारियो का किया BJP ने ऐलान

संभाग प्रभारियो में शिरीष तिवारी को संभाग प्रभारी बस्तर, नेतराम निषाद क रायपुर,जयनारायण सिंह को संभाग प्रभारी दुर्ग, जितेन्द्र धुरंधर को संभाग प्रभारी बिलासपुर तो वहीं टिकेन्द्र बनाफर को संभाग प्रभारी सरगुजा नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियों तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
जिला संयोजकों एवं सहसंयोजकों की भी सौंपी जिम्मेवारियां
वहीं जिनको सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजकों एवं सहसंयोजकों का जिम्मा सौंपा गया है उनकी लिस्ट नीचे है..





