राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने किया प्रत्याशियों को ऐलान, इस चेहरे पर लगाई बीजेपी ने बाजी

Tuesday, Mar 03, 2026-03:54 PM (IST)

(रायपुर): छतीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए हलचल तेज है। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। राज्यसभा की दोनो सीट पर 16 मार्च को चुनाव होगा,जिसके लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।

इसी कड़ी में (Rajya Sabha Election candidates List) भारतीय जनता पार्टी BJP  ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए छह राज्यों से नौ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की इस लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। नितिन

बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार

 

PunjabKesari

वहीं छतीसगढ़ से  भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार की बात करें तो   छत्तीसगढ़ से पार्टी ने महिला पर भरोसा जताया है और  लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा के नाम की घोषणा के साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता लक्ष्मी वर्मी के नाम के ऐलान के साथ ही जश्न मना रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लक्ष्मी वर्मा को उनकी मेहनत का फल मिला है। पार्टी ने संगठनात्मक सक्रियता और सामाजिक समीकरणों के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मी वर्मा पर बीजेपी ने उन पर बाजी लगाई है।

Rajya Sabha Election candidates List जारी सूची के अुनसार, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमावर व पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा के नाम का ऐलान किया गया है। हालांकि पार्टी ने अभी महाराष्ट्र के उम्मीदवारों का नाम का ऐलान नहीं किया है। लिहाजा राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें नामांकन और मतदान प्रक्रिया पर टिकी हैं। वहीं कांग्रेस को अभी अपने प्रत्याशी घोषित करने हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News