Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बता दिया किसे भेजना चाहते हैं राज्यसभा, इस प्रत्याशी पर लगने वाली है मुहर

Saturday, Feb 28, 2026-03:28 PM (IST)

(रायपुर): छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव का डंका बज गया है।  26 मार्च से नामांकन होना है। चुनाव के लिए भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने भी तैयारी करनी शुरु कर दी है। प्रत्याशियों के चुनाव के लिए दोनों ही पार्टियां फूंक फूंककर कदम रख रही हैं और पूरी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही हैं।

बहुत जल्द हो जाएगी कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा (CG Congress Rajya Sabha Candidate)

हालांकि भाजपा ने अपने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करके आलाकमान को भेज भी दी है,  वहीं कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के लिए काफी कुछ क्लीयर कर दिया है। इसी कड़ी में  पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर बड़ी बात कही है। दीपक बैज ने कहा कि राज्यसभा के लिए स्थानीय नेता को ही भेजा जाए। स्थानीय नेता को लेकर ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपना समर्थन देने पर जोर दिया है।

दीपक बैज ने  स्थानीय नेता की पैरवी पर दिया जोर

छतीसगढ़ के कांग्रेस चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी नामों पर विचार कर रही है और बहुत जल्द ही  पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान करने वाली है। दीपक बैज के मुताबिक पार्टी में स्थानीय नेता को राज्यसभा भेजने की मांग हो रही है और इसको लेकर शीर्ष नेतृत्व को बता दिया गया है। हाईकमान के फैसले के बाद ही नाम की ऐलान होने वाला है।

भाजपा संभावित चेहरों को कर चुकी है आगे

हालांकि अभी कांग्रेस स्थानीय चेहरे को लेकर विचार कर रही है तो वहीं भाजपा ने हाईकमान को प्रस्ताव भेज दिया है। जिनमें नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी , किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे के साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम शामिल है। इन चेहरों में भाजपा ने जातिगत स​मीकरण का भी ध्यान रखा है। लिहाजा अब  कांग्रेस भी बहुत जल्द प्रत्याशियों का ऐलान करने वाली है। जिसमें स्थानीय नेता को राज्यसभा भेजने का विचार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News