Punjab Kesari MP ads

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया पहुंचे सिंगरौली, 13 अप्रैल को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Friday, Apr 03, 2026-08:52 PM (IST)

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सिंगरौली दौरे पर पहुंचे, जहां जिले के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। दौरे के दौरान वे देवसर पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन के महामंत्री के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए यश घनघोरिया ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस जल्द ही सड़कों पर उतरेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 13 अप्रैल को जबलपुर में कांग्रेस द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया

इस मौके पर प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस,प्रेम प्रकाश जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,अशोक सिंह पैगाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,वरुण द्विवेदी सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेसी,देवसर विधानसभा अध्यक्ष निशा सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष सुखेंद्र साहू,संदीप द्विवेदी,शिवम द्विवेदी,प्रज्ञान चतुर्वेदी, शमसुद्दीन अंसारी, बालेंद्र चौहान, विकास वैश्य, विकास पांडे, विनीश मिश्र, रिंकू वैश्य, ललन प्रजापति, रामदीन साकेत, अजीजुद्दीन, साबिर और शाहिद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News