मध्य प्रदेश कांग्रेस बड़ा ऐलान, जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ और विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की घोषणा
Tuesday, Mar 31, 2026-12:06 AM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान भी कर दिया है। जीतू पटवारी ने सभी को शुभकामनाएँ दी हैं।



