कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का बड़ा बयान, जिनको BJP में जाना है चले जाएं...
Wednesday, Mar 25, 2026-10:02 PM (IST)
(इंदौर): मध्य प्रदेश में कांग्रेस खुद को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कमर कसती नजर आ रही है। लगता है कांग्रेस अब काम करने वाले और धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही महत्व देगी। दरअसल कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी के बड़े बयान ने हलचल मचा दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने बड़ी बात कही है।
जिन्हें भाजपा में जाना है चले जाएं-हरीश चौधरी
उन्होंने कहा कि ब्लॉक और वार्ड स्तर की कांग्रेस ही असली कांग्रेस है। कांग्रेस में अब बड़े नेताओं के पीछे घूमने औऱ परिक्रमा करने से पद नहीं मिलेगा, इसके लिए मैदान में मेहनत करना पड़ेगी। हरीश चौधरी ने कहा कि अगले साल इंदौर नगर निगम के चुनाव है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कीजिए। वार्ड स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना होगा, बातों से काम नहीं चलेगा। हरीश चौधरी ने कहा कि जिन्हें भाजपा में जाना है वह चले जाएं। यह बात हरीश चौधरी ने गांधी भवन पर संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए कांग्रेस के पदाधिकारी के बीच कही है।
इस मौके पर कांग्रेस की नवघोषित कार्यकारिणी के साथ सभी ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष मौजूद थे। चौधरी ने कहा, कांग्रेस को वार्ड स्तर से मजबूत करना है, जनता कांग्रेस को जिताना चाहती है।
निष्क्रिय कार्यकर्ताओं पर हरीश चौधरी जमकर बरसे
इस मौके पर संगठन और पार्टी मजबूती पर जोर देते हुए प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी काम न करने वाले निष्क्रिय कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कुछ न तो जनता के बीच जा रहे है और कुछ कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा के एजेंट की रूप में काम कर रहे है। इसलिए ऐसे लोग समझ जाएं, सभी को सक्रिय होकर मैदान में उतरना होगा। ऐसे काम नहीं चलने वाला है और जिनको भाजपा में जाना है वो भाजपा में चले जाएं। लिहाजा हरीश चौधरी ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में काम करने वाले और पार्टी को आगे ले जाने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं की जरुरत है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
दिग्विजय सिंह का राज्यसभा जाने से इंकार,उभर आए इतने कांग्रेसी दावेदार, इकलौती कांग्रेसी सीट खतरे में

