BJP कार्यकारिणी का ऐलान! संगठन में बड़ा फेरबदल, 21 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
Thursday, Feb 26, 2026-05:10 PM (IST)
पन्ना: जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारतीय जनता पार्टी ने पन्ना जिला कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से की गई है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल रही है।
जारी सूची के अनुसार, जिला कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह-कार्यालय मंत्री जैसे अहम पदों पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बताया जा रहा है कि यह पूरी सूची प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी की गई है। जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा द्वारा पत्र जारी कर कुल 21 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जिला उपाध्यक्ष बनाए गए नेता:
सुषमा आदिवासी, दीपेंद्र सिंह, सुशील त्रिपाठी, कमल लालवानी, पूनम यादव, भास्कर पाण्डेय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव और शैलेन्द्र सिंह राजपूत
जिला महामंत्री:
मायकेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुशवाहा
जिला मंत्री:
कमलेश लोधी, कोशल किशोर लोधी, अवध तिवारी, संगीता राय, विजया राजे और जगदीश पटेल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई टीम के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीति को और धार दी जाएगी।

