Punjab Kesari MP ads

बीजेपी में नई टीम की घोषणा! प्रदेश अध्यक्ष ने बांटी बड़ी जिम्मेदारियां, देखें पूरी लिस्ट

Thursday, Apr 02, 2026-10:37 PM (IST)

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पार्टी के मीडिया विभाग में नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इस क्रम में सह मीडिया प्रभारी (Co-Media Incharge) की सूची जारी की गई है, जिससे संगठन की मीडिया रणनीति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई टीम का उद्देश्य सरकार और संगठन की नीतियों, योजनाओं और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना है। सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति से मीडिया समन्वय और संचार तंत्र को और सशक्त किया जाएगा।

हालांकि, जारी सूची में शामिल सभी नामों को संगठन ने जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि नई टीम आगामी समय में संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को मजबूती से प्रस्तुत करेगी।

PunjabKesari

 मुख्य बातें:

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नियुक्ति,मीडिया विभाग में सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा,संगठन की मीडिया रणनीति को मिलेगा बल,जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार को किया जाएगा मजबूत..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News