MP BJP का एक और बड़ा ऐलान, BJP ने की मंडल अध्यक्षों का घोषणा

Monday, Mar 02, 2026-05:42 PM (IST)

(डेस्क):मध्य प्रदेश भाजपा लगातार अपने पदाधिकारियों और कार्यकारिणियों की घोषणा कर रही है। पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रदेश नेतृत्व नियुक्तियां कर रहा है। अब इसी कड़ी में बीजेपी ने रायसेन जिले की भोजपुर, सिलवानी और साँची विधानसभा में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है ।

 

PunjabKesari

रायसेन जिला की 3 विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों का ऐलान

विधानसभा भोजपुर में  मंडल भोजपुर से राजेश गौर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि बाडी से सबजीत सिंह अटवाल को नियुक्ति मिली है। वहीं विधानसभा सिलवानी से बेगमगंज मंडल से लक्ष्मी दुबे  को मौका दिया गया है। सांची विधानसभा के सांची मंडल के अध्यक्ष विनोद बघेल बनाए गए हैं। साचेत से वीरेंद्र बघेल को जिम्मा सौंपा गया वहीं रायसेन से आदित्य शर्मा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कल भाजपा ने की थी किसान मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा

BJP की इस भाजपा किसान मोर्चा  की नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष और 3 प्रदेश महामंत्री  बनाए गए हैं जबकि एक कोषाध्यक्ष के तौर पर संदीप रघुवंशी को स्थान मिला है। कुल मिलाकर इस कायकारिणी में 29 पदाधिकारी है और उन पर भरोसा जताया गया है। किसान मोर्चा की प्रदेश टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए महिला नेत्री कल्पना मर्सकोले को भी स्थान मिला है।

कुल मिलाकर इस कायकारिणी में 29 पदाधिकारी है

जिन पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में जगह मिली है  उनमें शंकरलाल पाटीदार, राजेन्द्र सिंह राजपूत, मेघ सिंह गुर्जर नारायण पटेल (खाती), विवेक शर्मा, कल्पना मर्सकोले, राजेश पंवार, लोकपाल सिंह लोधी  को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। जबकि मनोज लदवे प्रदेश महामंत्री, कप्तान सिंह यादव, गोपाल कुर्मी पटेल को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेवारी मिली है।

संदीप रघुवंशी, अर्जुन रघुवंशी, सुमेर सिंह सोलंकी ,राजीव पटेल, हरिनारायण यादव, राजमणि बघेल, सीताराम रावत, बृजेन्द्र प्रताप सिंह (वॉवी राजा), अशोक पांसे को भी भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी में जगह मिली है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News