Punjab Kesari MP ads

MP में संगीन वारदात, BJP अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला, राज्यमंत्री पर कांड करवाने के आरोप

Thursday, Apr 02, 2026-07:58 PM (IST)

(राजगढ़): MP के राजगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पर भाजपा नेता पर कुल्हाड़ी और डंडों से खतरनाक हमला किया गया है। इस हमले से भाजपा नेता गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ जिले के पचोर थाने के सुल्तानिया गांव में सुबह के समय कोहराम मच गया। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर हिंसक कांड हो गया। इस लड़ाई में सुल्तानिया गांव के सरपंच और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय पर कुल्हाड़ी के साथ हमला किया गया  है।

इस कातिलाना हमले में जितेन्द्र मालवीय के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।  वहीं दूसरे पक्ष के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। वहीं इस हमले का आरोप राज्यमंत्री गौतम टेटवाल पर लगा है।  वहीं दूसरी और राज्यमंत्री ने अपने नाम से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उनका इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक श्मशान की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर सारा विवाद बताया जा रहा है।

सरपंच की शिकायत पर कुछ दिन पहले ही राजस्व टीम ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया था,  गुरुवार को ट्रैक्टर से कचरा फेंकने गए सरपंच और गांव के ही कैलाश नागर के बीच विवाद हुआ। लेकिन इसी बीच सरपंच पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। लिहाजा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

राज्यमंत्री टेटवाल का आ रहा नाम

इस वारदात के बाद घायल सरपंच जितेन्द्र मालवीय पचोर थाने पहुंचे हैं.. सरपंच का आरोप है कि हमला राज्यमंत्री गौतम टेटवाल की शह पर हुआ है। वहीं दूसरी ओर मंत्री गौतम टेटवाल ने सरपंच के आरोपों को खारिज कर दिया है। टेटवाल ने इसे आपसी विवाद और पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

दूसरा पक्ष बोला- सरपंच ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की

वहीं  दूसरे पक्ष ने भी सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि वो खेत पर काम कर रहे थे, तभी सरपंच ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद ही सारा विवाद बढ़ा लिहाजा दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News