Punjab Kesari MP ads

MP में प्रदेश BJP मीडिया प्रभारी के ड्राइवर और उसके भाइयों पर फायरिंग, 3 घायल,मंदिर में गाना बजाने पर पड़ोसियों ने मारी गोली

Friday, Mar 27, 2026-10:21 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्यप्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । संगीन वारदात के बाद सनसनी है। दरअसल BJP मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के ड्राइवर पर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में 3 घायल हुए हैं। दरअसल ग्वालियर में माता मंदिर पर गाने बजाने पर विवाद के चलते ये सारी वारदात हुई है। मामले में भाई-बहन और पिता पर गोलियां चलाने का आरोप है। इस हमले में 3 लोग घायल हैं। वहीं आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है और मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

 

आशीष अग्रवाल के चालक संतोष कुमार पांडे पर हमला

दरअसल ये  मामला मुरार थाना क्षेत्र के अल्पना टॉकीज के पास का है। माता मंदिर पर भजन कीर्तन के दौरान साउंड को लेकर सारा विवाद हुआ। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के चालक समेत तीन लोगों पर फायरिंग कर दी गई। मंदिर पर गाना बजाने को लेकर पड़ोसियों ने म्यूजिक बंद करने को बोला तो कहासुनी शुरु हो गई।

मंदिर में हो रहे कीर्तन में साउंड सिस्टम को लेकर विवाद

 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक रामनवमी के अवसर पर संतोष पांडे के घर के सामने माता मंदिर में भजन-कीर्तन चल रहा था और साउंड सिस्टम पर माता के भजन बज रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी भूरा और उसका पिता वहां पहुंचे और साउंड सिस्टम बंद कराने को लेकर कहने लगे। उस दौरान सुनील नाम के शख्स से मारपीट की।  इसके बाद पिता पुत्र ने मंदिर में लोगों के साथ अभद्रता की।  इसी दौरान  संतोष पांडे भी घर पहुंचे। आरोपी भूरा, उसका पिता और बहन रीना विवाद करने लगे लगे।

पिता ,बेटा और बहन पर हमले का आरोप

जैसे ही  विवाद बढ़ा तो आरोपी भूरा कट्टा लेकर आया। वहीं आरोप है कि उसकी बहन रीना ने घर की बालकनी से गोली चला दी।  इस फायरिंग में संतोष पांडे के हाथ में छर्रें लगे जबकी आकाश पांडे के भी चेहरे के पास चोट आई। राजकुमार पांडे भी घायल हुआ है।  फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिता पुत्र सहित बहन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लिहाजा पुलिस ने भूरा, उसके पिता पप्पी रजक और महिला पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लिहाजा ये हमला कानून पर भी सवाल उठा रहा है कि दिन के उजाले में ही ऐसी वारदातें हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News