Punjab Kesari MP ads

MP में अचानक मंत्री ने अस्पताल व्यवस्था को लेकर में मारी रेड, प्रबंधन में हड़कंप तो मंत्री को पास देख दंग रह गए मरीज

Saturday, Mar 21, 2026-06:14 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय समूह की व्यवस्थाओं को लेकर आज प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट एक्शन मोड में नजर आए। मंत्री सिलावट ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सख्त निर्देश भी दिए।

PunjabKesari

तुलसी सिलावट ने कहा कि चंबल अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय समूह में हर दिन हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां ग्वालियर-चंबल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी मरीज आते हैं।

प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वार्डों का जायजा लिया और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। मरीजों ने इलाज, सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कई परेशानियां मंत्री के सामने रखीं, जिस पर मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

इसके बाद मंत्री सिलावट ने ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़, अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना और अन्य विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान अस्पताल की लिफ्ट खराब होने का मुद्दा भी सामने आया। बताया गया कि 6 मंजिला अस्पताल की लिफ्ट पिछले 15 दिनों से अधिक समय से बंद थी, जिसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को सीढ़ियों से आवागमन करना पड़ रहा था।

हालांकि मंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही सभी 6 लिफ्टों को चालू कर दिया गया। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News