Punjab Kesari MP ads

संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम! कांग्रेस ने की नई नियुक्तियां, देखें सूची

Monday, May 04, 2026-07:03 PM (IST)

रायपुर : छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस क्रम में दीपेश कृपाल को रायपुर शहर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और स्थानीय स्तर पर पकड़ मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

दीपेश कृपाल ने हाल ही में दीपक बैज से मुलाकात की, जिसमें संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात न केवल औपचारिक थी, बल्कि भविष्य की रणनीतियों और आदिवासी समाज के हितों को लेकर भी केंद्रित रही।

PunjabKesari

यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति एवं मार्गदर्शन में की गई है। इसका उद्देश्य आदिवासी कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावशाली बनाना है। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि इस तरह की नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आदिवासी वर्ग के मुद्दों को अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News