Punjab Kesari MP ads

Breaking : संगठन में बड़ा बदलाव, संगीता सिन्हा बनीं महिला कांग्रेस प्रदेश की कार्यकारी अध्यक्ष

Monday, May 04, 2026-08:10 PM (IST)

रायपुर : राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के इस्तीफे के बाद से खाली पड़े छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को आखिरकार नियुक्ति कर दी गई। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन ने सोमवार को बड़ा संगठन बदलाव करते हुए इस पद की जिम्मेदारी संगीता सिन्हा को सौंपी है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (AIMC) की अध्यक्ष अलका लांबा ने नियुक्ति का आदेश जारी किया है। संगीता सिन्हा संजारी बालोद से कांग्रेस विधायक हैं और अब उनकी नियुक्ति बतौर महिला कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर हुई है।

PunjabKesari

जारी आदेश के अनुसार, संगीता सिन्हा आगामी स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि संगीता सिन्हा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने से महिला कांग्रेस में नए सिरे से सक्रियता आएगी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News