राहुल गांधी पर भड़के BJP प्रदेश अध्यक्ष, MP कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Friday, May 22, 2026-07:46 PM (IST)
गुना। (मिसबाह नूर): मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शहर के एबी रोड स्थित एक निजी परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करने गुना पहुंचे। उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। खंडेलवाल ने कार्यकर्ता निर्माण और पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए खंडेलवाल ने संगठन की मजबूती पर जोर देने के साथ ही विपक्ष पर भी निशाना साधा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के नेता को विश्वभर में लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस प्रकार के आचरण की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।
खंडेलवाल ने कांग्रेस के आंतरिक नेतृत्व पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज ऐसी स्थिति बन चुकी है, जहां कांग्रेस के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को अपने शीर्ष नेतृत्व की सोच और कार्यप्रणाली पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

