पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान, MP में कांग्रेस कमजोर नहीं, कुछ चीजें ठीक हो जाए तो BJP को देंगे कड़ी टक्कर
Wednesday, May 20, 2026-07:52 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह बुधवार को इंदौर पहुंचे, यहां पर गांधी भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी अहम बैठक हुई। बैठक के जरिए संगठन में नई ऊर्जा भरने और आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन किया गया।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमजोर नहीं. जरूरत रणनीति में बदलाव की है-अजय सिंह

इस दौरान अजय सिंह राहुल ने साफ कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमजोर नहीं है, बल्कि जरूरत रणनीति में बदलाव की है। उन्होंने दावा किया कि यदि संगठन सही दिशा में काम करे तो 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकती है। अजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के वोट फीसद में मामूली सा अंतर है और कभी भी बाजी पलट सकती है।
केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला
राहुल भैया ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के दौर में आम जनता से त्याग की अपील की जा रही है, लेकिन खुद प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं।अजय सिंह ने इसे जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली राजनीति बताया।गांधी भवन में हुई इस बैठक के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत देने की कोशिश की कि संगठन अब 2028 की तैयारी के मोड में आ चुका है।राहुल सिंह के बयान ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का काम किया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस रणनीति में बदलाव के दावे को जमीन पर कितना उतार पाती है।

