Punjab Kesari MP ads

निगम-मंडल नियुक्तियों की एक और सूची जारी, BJP के इस दिग्गज नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Wednesday, May 13, 2026-06:12 PM (IST)

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए फर्जी नियुक्ति पत्र से पैदा हुआ भ्रम भी पूरी तरह समाप्त हो गया।

दरअसल, 9 और 10 मई को अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित आदेश तेजी से वायरल हुआ था। बाद में विभाग ने उसे फर्जी करार देते हुए स्पष्ट किया था कि अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है। इसके बाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में लगातार चर्चाओं का दौर जारी था। अब उपसचिव सी.के. सद्भाव द्वारा जारी नए आदेश ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

PunjabKesari

नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी और शासन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों और गलतफहमी की वजह से आदेश में देरी हुई थी, लेकिन अब उनकी प्राथमिकता सिंगरौली के विकास कार्यों को नई गति देना होगी।

वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप शाह ने भी सोशल मीडिया के जरिए वीरेंद्र गोयल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि गोयल के नेतृत्व में सिंगरौली विकास प्राधिकरण विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। आदेश जारी होते ही प्राधिकरण में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News