Punjab Kesari MP ads

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी किए नियुक्त, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Monday, May 11, 2026-11:44 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ में चुनावों को लेकर अहम ऐलान हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ ने नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह चुनाव जून के पहले सप्ताह में संपन्न होंगे। चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने प्रभारियों की सूची जारी की।

जारी सूची के मुताबिक, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव नगर पंचायत बम्हनीडीह जिला सक्ती के चुनाव प्रभारी होंगे। सूरजपुर जिला के नगर पंचायत शिवनंदनपुर के लिए जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह व नगर पंचायत पलारी जिला बालोद के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा व नगर पंचायत सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के लिए अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार 11 मई से 18 मई तक नामांकन भर सकेंगे। 19 मई को नामांकन की जांच होगी और 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नगरीय निकायों के लिए मतदान तिथि 1 जून है और नतीजो की घोषणा 4 जून की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतदान के साथ ही मतगणना 1 जून को होगी। दोनों चुनाव एक ही चरण में होंगे। 1 जून को वोटिंग तो नतीजे 4 जून को आएंगे। लिहाजा अब उन चुनावों को लेकर गतिविधियां भी जारी हो जाएंगी।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News