Punjab Kesari MP ads

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP के कई नामों का जिक्र! इंदौर से इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

Tuesday, May 12, 2026-09:14 PM (IST)

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का जल्द विस्तार हो सकता है।  नई टीम में मध्य प्रदेश के कई नेताओं को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। खासतौर पर इंदौर भाजपा संगठन के नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन इस महीने के आखिरी सप्ताह तक होने की संभावना जताई जा रही है। जो जानकारी आ रही है जिसमें मध्य प्रदेश के कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इंदौर के कद्दावर नेताओं की हो रही है। इंदौर भाजपा को संगठन का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां किए गए कई संगठनात्मक प्रयोग सफल होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी लागू किए गए। यही कारण है कि समय-समय पर इंदौर के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां मिलती रही हैं। पहले कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं, जबकि सुमित्रा महाजन भी संगठन में महत्वपूर्ण पद संभाल चुकी हैं।

इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई टीम में इंदौर को प्रतिनिधित्व दे सकते हैं। संभावित नामों में कविता पाटीदार और जीतू जिराती प्रमुख माने जा रहे हैं। कविता पाटीदार पूर्व में प्रदेश भाजपा की महामंत्री रह चुकी हैं और महिला कोटे से उन्हें मौका मिल सकता है। वहीं पिछड़ा वर्ग के युवा चेहरे के रूप में जीतू जिराती का नाम भी चर्चा में है।

इसके अलावा मालवा-निमाड़ क्षेत्र से गजेंद्र पटेल तथा चंबल क्षेत्र से नरोत्तम मिश्रा के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य भी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में बताए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News