MP में एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, वल्लभ भवन से जारी आदेश में इनको मिली अहम जिम्मेदारी
Sunday, May 10, 2026-10:27 PM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने 3 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रदेश के इन IPS तबादलों को ( Madhya Pradesh Police Transfer) एक अहम कदम माना जा रहा है। दरअसल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) शासन के गृह विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की एक नई तबादला सूची जारी की है. हालांकि, इस बार केवल तीन वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, लेकिन फिर भी चुनावी सरगर्मी और प्रशासनिक जरुरतों के बीच इन नियुक्तियों को काफी अहम माना जा रहा है.

आईपीएस राकेश सगर को भी नई जिम्मेदारी
इन तबादलों में आईपीएस राकेश सगर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि मौजूदा समय में वो ग्वालियर स्थित 'दूसरी वाहिनी विसब बटालियन' में कार्यरत हैं लेकिन अब उन्हें वहां से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में डीआईजी (DIG) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं ग्वालियर में पदस्थ एडिशनल एसपी विदिता डागर के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अब वो ग्वालियर की ही 2nd बटालियन में कमांडेंट के रूप में सेवाएं देंगीं।
वहीं इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम आशुतोष बागरी का है, जिन्हें बुरहानपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। बुरहानपुर में SP पद हाल ही में खाली हुआ था, लेकिन अब आशुतोष बागरी की नियुक्ति से जिले की कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.
लिहाजा राज्य सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। फील्ड पोस्टिंग में किए गए बदलाव कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक कदम हैं।

