MP में एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 11 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें किसको क्या मिली नई जिम्मेवारी?
Tuesday, May 05, 2026-08:29 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस बाबत पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश जारी हो गए हैं। 11 IPS अधिकारियों को नई स्थानों पर भेज दिया गया है। 2009, 2010, 2011, 2012 और 2016 बैच के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कई उप पुलिस महानिरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय भोपाल से ट्रांसफर करके नई पदस्थापना दी गई है।
मध्यप्रदेश के पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ ये11 IPS अधिकारी अब फील्ड में काम करेंगे। इसमें 9 डीआईजी और 2 एआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें योग्यता और अनुभव के आधार पर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गौर करने वाली बात है कि ये एक बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। काफी समय से इसको लेकर संभावना जताई जा रही थी। लिहाजा किसकी कहां पर नई पद स्थापना हुई है उसकी सूची नीचे है..



आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 3 मई की रात को पुलिस विभाग का व्यापक फेरबदल किया गया था जो केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि शासन की प्राथमिकताओं का स्पष्ट संकेत था । राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के साथ 19 जिलों में पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदले थे। साफ है कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं करेगी।
प्रशासनिक फेरबदल के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर ये बदलाव सरकार की प्रतिबद्धता का संकेत देता है।मुख्य सचिव अनुराग जैन और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के साथ चर्चा के बाद आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका था। ADG, IG, DIG से लेकर कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) तक शामिल थे।
बता दें कि ये सभी अधिकारी हाल ही में फील्ड पोस्टिंग से स्थानांतरित होकर पीएचक्यू पहुंचे थे। विभागीय कार्यों को सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से इन अधिकारियों को विभिन्न शाखाओं में तैनात किया गया है।

