राज्य में अचानक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 20 अधिकारियों का तबादला, नई पोस्टिंग जारी
Friday, May 01, 2026-02:04 PM (IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं, जिससे विभागीय कामकाज में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत 20 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ अधिकारियों का तबादला किया गया है।
इनमें से कुछ अधिकारियों को जिलों के बीच स्थानांतरित किया गया है, जबकि कई को नवा रायपुर स्थित परिवहन मुख्यालय में नई भूमिका दी गई है। तबादला सूची में विवेक सिन्हा, अब्दुल मुजाहिद, मोहन साहू, गौरव साहू, अनिल भगत, प्रकाश रावटे, अतुल असैय्या, योगेश भंडारी, किशनलाल माहौर, शिवभगत रावटे, आनंद शर्मा, अमित प्रकाश कश्यप, रामकुमार ध्रुव, ऋषभ नायडू, गौरव पाटले, चुन्नूलाल देवांगन, रविंद्र ठाकुर, अरविंद भगत, युगेश्वरी वर्मा और विजय निकुंज के नाम शामिल हैं।
सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 10 दिनों के भीतर अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। बताया जा रहा है कि आगामी समय में परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए विभाग में और भी सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। फिलहाल इस तबादला आदेश को लेकर विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है।

