Punjab Kesari MP ads

भोपाल में प्रशासनिक सर्जरी! 15 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखें सूची

Tuesday, Apr 28, 2026-02:18 PM (IST)

भोपाल : राजधानी भोपाल में नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। इसके तहत स्वास्थ्य और अतिक्रमण विभाग में बड़े स्तर पर कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ने दो अलग-अलग आदेश जारी करते हुए 15 अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, सबसे ज्यादा फेरबदल अतिक्रमण दस्ते में किया गया है। जिसमें महेश गौहर को उत्तर विधानसभा और बलवीर मलिक को नरेला क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। नासिर खां को मुख्यालय के साथ-साथ शाम के समय चलने वाले अतिक्रमण निरोधक अमले और कोर्ट केस की चालानी कार्यवाही का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं शैलेंद्र सिंह भदौरिया को गोविंदपुरा और दक्षिण-पश्चिम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं सृष्टि भदौरिया को मध्य विधानसभा से हटाया गया है। उन्हें हुजूर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविद्र यादव को मध्य विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी अतिक्रण अधिकारी और शुभम गौर को सहायक अतिक्रमण अधिकारी नियुक्त किया गया है

स्वास्थ्य विभाग के 8 सहायक अधिकारियों के बदले गए जोन

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। जहां स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 को देखते हुए निगम ने स्वास्थ्य शाखा में आठ सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों (एएचओ) के जोन बदल दिए हैं।

  • गोविंदपुरा विधानसभा के प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी प्रीतेश गर्ग अब जोन-एक संभालेंगे
  • दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी अरविंद चौधरी को जोन-आठ भेजा गया है।
  • केंद्रीय भंडार शाखा में तैनात जितेंद्र शर्मा को जोन-नौ, वासुदेव उदेनिया को जोन-10
  • अमन पाल को जोन-11 की जिम्मेदारी मिली है।
  • जोन 19 के प्रभारी एएचओ रमाकांत यादव को जोन-18
  • जोन 18 के प्रभारी एएचओ मधुसूदन तिवारी को जोन-19
  • विशाल माहेश्वरी को जोन-21 में पदस्थ किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News