Punjab Kesari MP ads

पुलिस विभाग में अचानक बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

Friday, Apr 24, 2026-08:40 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट ने विभाग में हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि लंबे समय से कई अधिकारी स्थानांतरण का इंतजार कर रहे थे।

जारी आदेश के मुताबिक दो अलग-अलग सूचियों में कुल 36 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें कई ऐसे निरीक्षक भी हैं जिन्हें महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई तैनाती के साथ नई चुनौती मिली है। प्रशासनिक दृष्टि से इसे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने और फील्ड स्तर पर कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं। कई जिलों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को भी बदला गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर नई रणनीति के साथ काम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस मुख्यालय की इस कार्रवाई के बाद विभागीय गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर तबादले हो सकते हैं। फिलहाल जारी इस सूची ने कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं और कई जिलों की पुलिस व्यवस्था पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News