MP BJP में नियुक्तियां, Hemant Khandelwal ने जारी की नई सूची, देखें किसे मिली जिम्मेदारी
Tuesday, May 05, 2026-07:29 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा में नियुक्तियों का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अंतर्गत विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। संगठन को मजबूत करने और जनजातीय वर्ग तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ और संगठनात्मक सक्रियता को और बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही है। नव नियुक्त जिला अध्यक्षों से अपेक्षा की जा रही है कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनजातीय समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं। भाजपा संगठन लगातार अपने विभिन्न मोर्चों और इकाइयों में बदलाव और विस्तार कर रहा है, जिससे पार्टी की संरचना और अधिक मजबूत हो सके।

